
साथ ही जिले के समस्त ब्लाकों में ग्राम विकास अधिकारियों की जीपीएफ एसआई पासबुक व सेवा पुस्तिकाएं आदिनांक करने हेतु तथा नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों के परीविक्षाकाल पूर्ण होने पर नियमितिकरण किये जाने के आदेश जारी करने हेतु श्रीमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् बीकानेर को ग्यापन देकर समस्या समाधान की मांग करने का निर्णय लिया गया ।ग्राम विकास अधिकारियों को अत्यधिक कार्यभार की वजह से बीएलओ कार्य से मुक्त रखने की मांग की गई ।जिलाध्यक्ष मनोज सुथार ने सभी से 11 सूत्री मांगपत्र को प्रत्येक साथी तक पहूंचाने की अपील की ।बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि नत्थु खां, मिडिया प्रभारी भागीरथ आचार्य, रवीन्द्र बालेचा, सीताराम जाखड, अश्वनीदान, राजेन्द्र चाहर, सोहनलाल जाट, लालचन्द परिहार, सुनील बेनीवाल, राजाराम जाट आदि उपस्थित रहे ।