नई दिल्ली : समाजवादी दिग्गज और जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का शुक्रवार को निधन हो गया है। गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हुआ है। उनकी बेटी सुभाषिनी ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। 75 साल की उम्र में शरद यादव ने अंतिम सांस ली है।
बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का अचानक इस तरह जाना सभी को शोक में डुबो गया है। बिहार को अपना कर्म क्षेत्र बना देने वाले शरद यादव को समाजवाद वाली राजनीति ने जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था। अब उस महान नेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।