पटना,रिपोर्ट अनमोल कुमार नेहरू युवा केंद्र पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र, गांधी मैदान पटना में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री नितिन नवीन जी, माननीय विधायक, और पूर्व पथ निर्माण मंत्री बिहार सरकार ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र पटना द्वारा दिया गया। इसी के साथ कार्यक्रम में डा नीतू नवगीत एवं श्री अमिताभ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य वक्ता के रूप में डा कुमार वरुण, विभागीय अध्यक्ष, हिंदी विभाग, प्रभुनाथ कॉलेज सारण उपस्थित थे जिन्होंने *स्वामी विवेकानंद: भारत के युवाओं के मार्गदर्शक* के विषय पर युवाओं को बताया। मंच संचालन जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे संभाग, नेहरू युवा केंद्र पटना द्वारा किया गया।
इसके उपरांत सभी युवाओं ने कर्नाटक में हो रहे राष्ट्रीय युवा उत्सव के अवसर पर माननीय प्रधान मंत्री जी के संबोधन को लाइव प्रोजेक्टर पर देखा। इसी के साथ युवाओं ने युवा शपथ भी ली एवं अंग दान की शपथ भी ली। इसके अतिरिक्त वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम किया गया। मौके पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के श्री प्रेम कुमार एवं राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान की सदस्य श्रीमती अर्पणा बाला उपस्थित थी। प्रतिभागियों में नेहरू युवा केंद्र संगठन के युवा स्वयंसेवक एवं युवा मंडल/महिला मंडल के प्रतिनिधियों के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स, तथा अन्य क्लब जैसे विज्ञान क्लब से जुड़े युवा भी उपस्थित थे।