-पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया,
जयपुर। हरमाड़ा स्थित राजियावास में महेंद्र कुमार शर्मा के ठिकाने पर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में नकली घी पकड़ा गया है। सरस डेयरी की ओर से नकली सरस घी बेचने के मामले में आरोपी महेंद्र शर्मा के खिलाफ हरमाड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
आरोपी महेंद्र शर्मा के पास से नामी कंपनियों सरस, कृष्ण और अमूल के नाम से नकली घी पकड़ा गया है। जयपुर डेयरी और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जब मौके पर घी की जांच की तो घी मिलावटी मिला। जिसके आधार पर मौके पर 317.500 लीटर सरस का नकली घी, 135 लीटर कृष्ण का नकली घी और 69.55 लीटर अमूल के मिलावटी घी को जब्त कर लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा व नरेश चेजारा ने यह कार्रवाई की।