जयपुर, । अपनी कार्यकुशलता और मिलनसारिता के लिए विख्यात राजधानी जयपुर के मशहूर फिजिशियन और राजकीय कांवटिया हॉस्पिटल के उप अधीक्षक डॉक्टर धीरज वर्मा की पुत्री डॉ अवनी वर्मा ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञानं विश्वविधालय की एमबीबीएस फ़ाइनल परीक्षा में सर्वोच्च अंक के साथ
गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। डॉ अवनी की माता डॉ कुसुम वर्मा भी एस एम एस अस्पताल में जानी मानी गायनकोलिजस्ट डॉक्टर थी जिनका दो साल पूर्व निधन हो गया था एवं उन्ही की प्रेरणा से अवनी ने भी एम बी बी एस में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर उन्हें सच्ची श्रधांजलि अर्पित की है

You missed