– राहुल गांधी, प्रियंका गांधी राजस्थान भी घूम जाइये, यहां भी देश की बेटियों के साथ वारदातें हुईं हैं: अखिलेश प्रताप सिंह- राजस्थान में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हुई वारदातों पर सोनिया गांधी क्यों नहीं बोल रही हैं: डाॅ.सत्य प्रकाश अचार्यजयपुर, 04 अक्टूबर। भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुये कहा कि, राजस्थान जैसे शांतिप्रिय प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। बजरी माफियाओं का आतंक, लूट, हत्या के मामले तो बढ़ ही रहे हैं, इसके अलावा महिलाओं एवं बच्चियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म, गैंग रेप की वारदातें भी प्रदेश को कलंकित कर रही हैं। मेघवाल ने कहा कि, हफ्तेभर के अंदर अलवर के तिजारा, सीकर, आमेर, सिरोही, अजमेर, बारां में दुष्कर्म व गैंग रेप की घिनौनी वादरातें हुईं, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री गहलोत पूरी तरह मौन हैं, कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं, ना ही इन मामलों पर संज्ञान ले रहे हैं, ऐसे में पीड़ित लोग न्याय के लिये दर-दर भटक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, इन वारदातों से पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है, जिनमें धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ अवैध पिस्टल की नोक पर हैवानियत की गई। नाबालिग ने दुष्कर्म के बाद लोकलाज के डर से आत्महत्या कर ली थी। सीकर में ब्लैकमेल कर नाबालिग से 9 महीने तक गैंग रेप किया गया, शिकायत करने पर दरिंदों ने पीड़िता के परिजनों को भी प्रताड़ित किया। जयपुर के आमेर क्षेत्र में स्कूल जा रही नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप किया गया। अजमेर जिले में दलित महिला को बंधक बनाकर गैंग रेप की वारदात हुई, बारां जिले में दो नाबालिक बालिकाओं के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुयेअखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हुई वारदातों पर क्यों नहीं बोल रही हैं, क्या इन वारदातों से प्रदेश और समाज कलंकित नहीं हुआ है, क्या ये देश की बेटियां नहीं हैं? क्या आप यह मान बैठी हैं कि गहलोत सरकार के शासन में राजस्थान में सब कुछ बढ़िया है? लेकिन, सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में दलित अत्याचारों में अत्याधिक बढ़ोतरी हुई है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश तो चले जाते हैं, लेकिन इतनी वारदातें होने के बाद राजस्थान क्यों नहीं आते, जरा राजस्थान भी घूम जाइये, यहां भी देश की बेटियों के साथ वारदातें हुईं हैं, क्या सिर्फ इसलिये आप यहां नहीं आ रहे कि यहां कांग्रेस की गहलोत सरकार है? डॉ सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा कि प्रियंका और राहुल राजस्थान में बढ़ते अपराध एवं महिला अत्याचारों पर क्यों नहीं बोल रहे हैं, क्यों पीड़ितों एवं उनके परिवारों से मिलने नहीं आ रहे हैं? Note राज्य सरकार के विरोध में कल प्रातः 11:00 बजे भाजपा कार्यकर्ता रैली के रूप में बिश्नोई धर्मशाला से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करेंगे और कलेक्टर को राज्यपाल के नाम मुख्यमंत्री की नाकामियों का प्रदेश में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और अपराधों रोकथाम में रहे असफल मुख्यमंत्री के विरुद्ध ज्ञापन सौंपेंगे और कलेक्टर कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चूड़ियां पहना कर पुतला दहन करेंगे प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, जिला मंत्री कौशल शर्मा, शिव प्रजापत आदि उपस्थित रहे