पंजाब के चर्चित अभिनेता दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन हो गया है। सिद्धू पिछले साल 26 जनवरी के मौके पर किसान आंदोलन के दौरान राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा की वजह से सुर्खियों में आ गए थे।
सिद्धू पर आंदोलनकारियों के एक समूह को भड़काने का आरोप था।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ है। शुरुआती खबरों के अनुसार सिद्धू अपनी महिला मित्र के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। लेकिन मंगलवार रात करीब 9 बजे सड़क पर अंधेरे की वजह से उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिद्धू के शव को सोनीपत के खरखोदा अस्पताल में रखा गया है। बता दें कि सिद्धू पंजाब के इस विधानसभा चुनाव में सरगर्मी के साथ हिस्सा ले रहे थे।
.

You missed