ओम एक्सप्रेस न्यूज़ – बीकानेर। जिले में नव पदस्थापित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीडॉ.सुकुमार कश्यप ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाललिया। विधिवत रूप से कार्यभारसंभालने के बाद डॉ.कश्यप ने कहा बीकानेर से मेरा पुराना जुड़ाव रहा है।

फिलहाल मेरी प्राथमिकता यहां कोरोनावैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाना रहेगा, इसके बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में खामियों को दूर बेहतर बनाया जायेगा। डॉ.कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार की स्वास्थ्यसेवाओं से जुड़ी योजनाओं को सफल बनाने के लिये सजगता से काम किया जायेगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा।

इससे पहले डॉ.कश्यप के स्वास्थ्य भवन पहुंचने पर चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनकास्वागत किया।

You missed