बीकानेर। राजस्थान बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी 27 मार्च को पदभार ग्रहण करेंगे। वह सोमवार सुबह 7 बजे सड़क मार्ग से दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान राजस्थान सीमा में प्रवेश के साथ ही जोशी का स्वागत सत्कार शुरू हो जाएगा। बीजेपी कार्यकर्ताओं की और से जोशी का शाहजहांपुर बॉर्डर, नीमराणा, बहरोड, कोटपूतली विराट नगर,पावटा, शाहपुरा, चंदवाजी, आमेर और जयपुर शहर में स्थित खोले के हनुमान जी, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, धर्मसिंह सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल, स्टेचू सर्किल पर स्वागत किया जाएगा।
इसके बाद सीपी जोशी सुबह 11.30 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंच कर 12 बजकर 15 मिनट पर पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ ही प्रति के आला नेता और पधाधिकारियों के साथ प्रदेशभर के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस के दिग्गज नेता को चुनाव हराया
चंद्र प्रकाश जोशी चित्तौड़गढ़ से दो बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह पहले 2014 में फिर 2019 में इस सीट से चुनाव जीते। 2014 के आम चुनाव में उन्होंने कांग्रेसी की सीनियर नेता गिरिजा व्यास को हराया था। जोशी भाजपा के यूथ विंग, भाजयुमो के प्रदेश प्रेसिडेंट रहे हैं। वह बीजेपी राजस्थान के 15वें अध्यक्ष और 7वें ब्राह्मण अध्यक्ष बने।
इससे पहले हरिशंकर भाभड़ा, भंवरलाल शर्मा, ललित किशोर चतुर्वेदी, महेश चंद्र शर्मा, रघुवीर सिंह कौशल और अरुण चतुर्वेदी ब्राह्मण प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। अध्यक्ष बदलने के बाद भाजपा के सामने अब नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन एक चुनौती होगी।

आल इंडिया टैट ने राजस्थान के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जयपुर।आल इंडिया टैट डेकोरेटर वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सी पी जोशी का उनके आवास पर घेवर खिलाकर शाल उड़ाकर 51 किलो फूलों की माला से स्वागत किया व उनको बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर रवि जिंदल राष्ट्रीय अध्यक्ष
शंकर लाल कैलाश शर्मा व प्रदीप अग्रवाल ने भी स्वागत किया।