बीकानेर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहर जिला बीकानेर का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भाजपा कार्यालय बीकानेर में शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य एवं भाजपा महिला मोर्चा बीकानेर संभाग प्रभारी श्रीमती विनीता आहूजा गंगानगर के सानिध्य में एवं जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। पंजीयन के साथ शिविर का शुभारंभ। सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंचासीन अतिथियों का स्वागत भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शिविर पांच महत्वपूर्ण विषयों के साथ 5 सत्रों के आयोजन के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र के प्रमुख वक्ता शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य एवं अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने किया। प्रशिक्षण के पहले सत्र का विषय राष्ट्र निर्माण में भाजपा का योगदान एवं विकास यात्रा के बारे में जिलाध्यक्ष ने बहुत ही बारीकी के साथ अपने वक्तव्य से सभी को लाभान्वित किया। इस सत्र का अध्यक्षीय उद्बोधन एवं सत्र का समापन जिला अध्यक्ष सुमन जी ने किया। शिविर का दितीय सत्र के प्रमुख वक्ता बीकानेर प्रभारी महिला मोर्चा विनीता आहूजा रही जिनका विषय ,महिला विरोधी राजस्थान राज्य सरकार उन्होंने राजस्थान में हो रहे महिला अत्याचार के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस सत्र की अध्यक्षता महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष मधुरिमा सिंह ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन एवं समापन सत्र की घोषणा मधुरिमा सिंह ने किया। प्रशिक्षण का तृतीय सत्र की मुख्य वक्ता बीकानेर की महापौर सुशीला राजपुरोहित रही और अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा बिस्सा ने किया। तृतीय सत्र का विषय मोदी सरकार में महिला कल्याणकारी योजनाएं जिसमें महापौर सुशीला राजपुरोहित ने सभी योजनाओं के बारे में आंकड़ों सहित विस्तार पूर्वक जानकारी सभी महिलाओं को दी और कहा कि किस तरह हम इन योजनाओं का लाभ सभी को दिला सकते हैं। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सुषमा बिस्सा ने कल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर बताया जाए। एवं सत्र की समाप्ति की घोषणा की। चतुर्थ सत्र में जिला आईटी जिला संयोजक सुशील आचार्य मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे और अध्यक्षता पार्षद सुधा आचार्य ने की। इस सत्र का मुख्य विषय सोशल मीडिया का उपयोग व महत्व व मीडिया जिसके बारे में आईटी सेल सुशील आचार्य ने फेसबुक, ट्विटर, नमो ऐप ,सरल एप आदि के बारे में विस्तारपूर्वक सभी को प्रशिक्षण दिया। सुधा आचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बहने ज्यादा से ज्यादा अपने कामों को सोशल मीडिया में दिखाएं इस बारे में चर्चा की एवं सत्र की समाप्ति की घोषणा करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। प्रशिक्षण के पंचम सत्र का विषय मिशन 2023 – 24 विजय संकल्प में महिला भूमिका जिसके मुख्य वक्ता जिला मंत्री कौशल जी शर्मा ने बहुत ही अच्छे ढंग से बताया और कहा कि किस तरह से 2023 के चुनाव में महिला की भूमिका अग्रणी य रहकर विजय को प्राप्त कर सकती है। जिला मंत्री प्रमिला गौतम ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महिलाएं सक्रिय रहकर शक्ति केंद्र और बूथ तक जाकर संपर्क करें और चुनाव में अपनी भागीदारी किस तरह से निभा सकती है या काम करने का संकल्प दिया। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने राष्ट्रपति के 2023 के अभिभाषण के मुख्य अंश का वाचन किया एवं इसके प्रपत्र सभी को बाटे। प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता नाहटा ने किया।

इस इस प्रशिक्षण शिविर में महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी राजकुमारी मारू, सुनीता हटीला संगीता शेखावत ,भारती अरोड़ा अनु सुथार श्रीमती अनुराधा आचार्य कविता शर्मा, जिला महामंत्री इंदिरा व्यास ,मीडिया प्रभारी आईटी सेल प्रभारी इंदु वर्मा ,संगीता शेखावत, अनुराधा आचार्य आदि उपस्थित रहे। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानु आनंद सीनियर राधा खत्री सुमन जोशी उपस्थित रहीं। महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य सरिता अंचलिया, अर्चना सक्सेना, उपासना जैन विशेष आमंत्रित सदस्य आशा पारेख सुधा आचार्य सरस्वती स्वामी उपस्थित रहे मंडल कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी सरला राजपुरोहित जतन सिंह सोलंकी राजश्री कच्छावा शर्मिला चैरसिया अन्नपूर्णा जोशी सरस्वती भार्गव शशि गुप्ता मोहिनी चोपड़ा संतोष शर्मा रेखा पंडित माया सोनी शारदा नायक रीना ठाकुर रेखा पारीक प्रियंका सनाढ्य मंडल मंत्री स्वाति छाजेड़ उपस्थित रही।
प्रशिक्षण शिविर के सम्पप्न होने के बाद सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम किया गया जिसमें सभी बहनों ले सेल्फी ली।

-नवनियुक्त अध्यक्ष पत्रकार भवानी जोशी स्वागत और अभिनन्दन

बीकानेर।नवनियुक्त अध्यक्ष पत्रकार भवानी जोशी को बीकानेर प्रेस क्लब का अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर महिला मोर्चा के द्वारा शॉल ओढ़ाकर भारत माता की श्रीचित्र भेंट कर एवं आईटी जिला संयोजक सुशील आचार्य ने माला पहनाकर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया।