बीकानेर। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत 27 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित होने वाले ‘सतरंगी सप्ताहÓ की तैयारी बैठक मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए. एच. गौरी की अध्यक्षता में एनआइसी कक्ष में आयोजित हुई।
इस अवसर पर गौरी ने कहा कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार 27 अप्रैल से ‘सतरंगी सप्ताहÓ मनाया जाएगा। इसके तहत मतदान केन्द्र, विधानसभा तथा जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों द्वारा बेहतर समन्वय रखते हुए निर्धारित तिथि को प्रत्येक कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरुकता के इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी हो। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

semuno2
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सतरंगी सप्ताह के तहत 27 अप्रैल को दीपदान, 28 को बैंडवादन एवं महासंकल्प, 29 को वोट बारात, 30 अप्रैल को महिला मार्च, 1 मई को मानव श्रृंखला तथा 2 को वोट मैराथन का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यक्रम के लिए गाना, स्लोगन, लक्षित समूह एवं कलर थीम का निर्धारण किया गया है। कार्यक्रमों में इनका अधिक से अधिक उपयोग किया जाए।

स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्रपाल सिंह ने कहा कि सतरंगी सप्ताह के लिए प्रत्येक विभाग द्वारा नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुए स्वीप प्रकोष्ठ को इसकी सूचना उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि बैंडवादन एवं मानव श्रृंखला का मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट में होगा। वोट बारात रासीसर में निकाली जाएगी।
स्वीप प्रकोष्ठ सहप्रभारी राजेन्द्र जोशी ने प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों, सामान्य व्यवस्थाओं एवं इनमें भागीदारी निभाने वालों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का स्थान तय करते हुए 25 अप्रैल तक स्वीप प्रकोष्ठ को सूचित किया जाए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रदीप गावंडे, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चैधरी, सहायक निदेशक (कॉलेज शिक्षा) डॉ. राकेश हर्ष, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता डी. पी. सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इस्माइल, एमएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. उमाकांत, सामजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल. डी. पंवार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

cambridge convent school bikaner

You missed