जयपुर। जयपुर के विश्व धर्म संस्था के संस्थापक ने संवाददाता को बताया की दिव्यांगों द्वारा मनाये जाने वाले विशाल परिंडा महोत्सव अभियान के तहत भीषण गर्मी के दौरान प्यासे पंछियों तक दाना पानी पहुंचाने के लिये जब यह परिंडा महोत्सव के रूप में दिव्यांगो ने एक अभियान छेड़ा तो यह अभियान केवल जयपुर में ही नहीं बल्कि पूरे देश भर के कई राज्यों में इसे एक महोत्सव के रूप में मनाया गया

Jaswant Daiya Napasar

ऐसे मे कई धर्म संस्थाऐ, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, पुलिस स्टेशन, मंदिरों, गुरुद्वारों पर प्यासे पंछियों के लिए परिंडा बांधकर उसमें नियमित रूप से जल देने का भी संकल्प लिया गया है परिंडा महोत्सव अभियान कानपुर, प्रयागराज, बनारस, मुम्बई के ठाणे, दिल्ली, सूरत व राजस्थान के बीकानेर, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर भीलवाड़ा, नसीराबाद, दौसा, राजगढ़, अलवर, ब्यावर, बिहार राज्य के गया, पटना आदि कई क्षेत्रों मे दिव्यांगो ने परिंडे लगाएं।

संस्था के संरक्षक महेन्द्र कुमार नागर, अध्यक्ष संजय नागर, सचिव सत्यनारायण खींची व सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु मित्तल, राहुल मेघवंशी, बंशी विजयवर्गीय, भावना पटेल, राजीव, भावेश नागर एव कई दिव्यांग साथियों ने जयपुर के ग्रामीण इलाकों में परिंडे लगाएं। संस्था के संरक्षक महेन्द्र कुमार नागर ने बताया कि पुरे देश भर मे मनाये जाने वाले इस विशाल परिंडा महोत्सव अभियान कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक रूप देने में दिव्यांगो का साथ सराहनीय रहा! जीव दया एंव प्रकृति के लिए इसी तरह के कार्य करते रहने का भी संकल्प लिया गया।

cambridge convent school bikaner

You missed