आगरा।आगरा स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जामा मस्जिद में ध्वजा रोहण का मामला तूल पकड़ रहा है। जामा मस्जिद में तिरंगा फहराए जाने को लेकर शहर मुफ़्ती ने पहले मोर्चा खोला और उसके बाद कांग्रेस के नेता हाजी जमील उद्दीन ने भी इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन असलम को धमकाने का काम किया। इसको लेकर हिंदूवादियों में रोष व्याप्त है। हिंदुवादी संगठन अखिल भारत हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर दलबल के साथ मंटोला थाने पहुँची और जामा मस्जिद में स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने व ध्वजारोहण के कार्यक्रम के लिए अपशब्द कहे जाने पर रोष व्यक्त किया। महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर ने मंटोला थाने में शहर मुफ़्ती व अन्य के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कर 3 दिनों में उनकी गिरफ्तारी करने की मांग की। एलान किया कि अगर ऐसा नहीं होता है तो हिंदू महासभा महिला मोर्चा के पदाधिकारी मस्जिद में जाकर ध्वजारोहण करेंगे और जय श्रीराम के नारे लगाएंगे।
75वें स्वतंत्रता दिवस पर उप्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के चेयरमैन असलम कुरैशी और बच्चों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया और बच्चों के साथ मिलकर राष्ट्र गान जन-गण-मन गाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से विवाद शुरू हो गया और इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष असलम कुरैशी समाज के निशाने पर आ गए। इस मामले में कथित मुफ़्ती के वायरल में उन्होंने इसे ‘हराम का काम’ बताया

You missed