– नवजात बच्चों के स्वाथ्य सुरक्षा हेतु बेबी किट वितरित

बीकानेर, ( कविता कंवर राठौड़ )। महावीर इन्टरनेशनल बीकानेर केन्द्र ने नवजात बच्चों को हाइजिनिक सुरक्षा हेतु नापासर चिकित्सा केन्द्र मे 100 बेबी किट का भेंट की है।

केन्द्र के अध्यक्ष जयचन्द लाल डागा की अध्यक्षता मे आयोजित वितरण कार्यक्रम मे डागा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 47 स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष में देशव्यापी साप्ताहिक अभियान के अंतर्गत एमआई बीकानेर ने अपने राष्ट्रीय प्रोजेक्ट बेबी किड्स वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत नापासर पीएचसी केंद्र को 100 बेबी किट्स प्रदान किये।

केन्द्र के सचिव डाॅ जे एस मेहता ने बताया कि इस बेबी किट नवजात बच्चें के जन्म से प्राथमिक दिनों के उपयोग की विभिनन सामग्री होती है जो कि हाइजिनिक दुष्टिकोण से जरूरी होती है जरूरतमंद लोगों के लिये इसकी व्यवस्था नही कर पाते है।

कार्यक्रम में केंद्र के वीर वछराज कोठारी एवं प्रवीण मित्तल ने अपनी सेवाएं प्रदान की। पीएससी के डाॅक्टर डी राठी ने आभार व्यक्त किया एवं बताया कि इन बेबी किट्स की मांग हमेशा बनी रहती है।

You missed