बीकानेर। इकरा ट्रेडिंग कम्पनी के युवा व्यवसाई मोहम्मद कासिम पिछले कोरोना काल से लेकर अबतक सामाजिक सरोकारों को निभाने हुए। 10 हज़ार सेनेटाइजर बोतल व 3 हजार से अधिक माक्स वितरण किए हैं। कासिम ने बताया आगे भी जनसहयोग में कार्य जारी रहेगा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों, मीडिया ओर जरूरत मन्द लोगो को माक्स व सेनेटाइजर का वितरण गली मोहल्ले व सर्किल पर पहुच कर स्वयं के हाथों से किया है। उन्होंने बताया मीडिया व पुलिस विभाग अप्रेल- मई भयंकर गर्मी में आमजन सुरक्षा के लिए दिन रात जुटे हुए हैं। ऐसे में हमारा भी दायित्व बनता है हम भी इन लोगो की सेवा के लिए आगे आए सरकारी गाइड लाइन की पालना करते हुए कोरोना की चेन तोड़ने में सरकार की मदद करे।

You missed