जयपुर।राज्य के शहरी क्षेत्रों में रात 10 बजे से बाजार बंद, राज्य के सभी नगरीय निकायों में 22 मार्च से रात्रि 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे,8 शहरों में रात्रि 11 से प्रातः 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, अजमेर,भीलवाड़ा,जयपुर,जोधपुर,कोटा,उदयपुर,सागवाड़ा,कुशलगढ़ में नाइट कर्फ्यू, नाइट कर्फ्यू की बाध्यता उन फैक्ट्रियों पर लागू नहीं होगी, जिनमें निरंतर उत्पादन होता है तथा रात्रिकालीन शिफ्ट की व्यवस्था है, आईटी कंपनियां, रेस्टोरेंट,केमिस्ट शॉप,अनिवार्य एवं आपातकालीन सेवाओं से
संबंधित कार्यालय, विवाह संबंधी समारोह, चिकित्सा संस्थान, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्री, माल परिवहन करने वाले वाहन तथा लोडिंग एवं अनलोडिंग के नियोजित व्यक्ति नाइट कर्फ्यूं की व्यवस्था से मुक्त होंगे।

You missed