बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पीबीएम में सुरक्षा प्रहरियों को 215 सेनेटाइजर व 215 मास्क वितरित किए गए। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने पीबीएम अधीक्षक डॉ. मोहम्मद सलीम की अनुशंसा पर उक्त मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए। सुनील सोलंकी ने बताया कि भंवरलाल, नेक मोहम्मद, ओम भादाणी आदि को यह मास्क व सेनेटाइजर सुपुर्द किए गए हैं ताकि वे पीबीएम में तैनात सभी सुरक्षा प्रहरियों को वितरित कर सकें। इस दौरान समाजसेवी नवरतन डागा, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, गौरीशंकर देवड़ा, रमेश भाटी, महेश छींपा आदि उपस्थित रहे।

You missed