भगवान परशुराम के पूजन-वंदन के साथ ब्लड केम्प का आगाज़
बीकानेर 1 मई 2021। विप्र फाउंडेशन के 13 वे स्थापना दिवस पर रविवार को पीबीएम ब्लड बैंक परिसर में विफा जोन 1-बी के बैनर तले रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यापर्ण के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया।
           विफा जोन1-बी प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में शहर व ग्रामीण क्षेत्रो से सभी समाज वर्ग से महिला,पुरुष व युवाओ ने उत्साह के साथ रक्तदान दिया।शिविर में शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला व ऊर्जामंत्री भंवरसिंह भाटी ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारीक,राष्ट्रीय संरक्षक ताराचंद सारस्वत,राष्ट्रीय कार्यकारिणी
सदस्य सत्यनारायण शर्मा रिड़ी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व विक्की अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा,बीकानेर महापौर श्री मती सुशीला राजपुरोहित, पूर्व शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य,भाजपा शहर महिला जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़,पं जुगल किशोर ओझा(पुजारी बाबा),शिव सत्यनाथ महाराज,पं रामेश्वरानंद महाराज(दाताश्री) ,खेताराम, तावणीय,पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा,विफा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य परमानंद ओझा,विप्र कल्याण बोर्ड सदस्य राजकुमार किराडू ,श्री डूंगरगढ़ पालिकाध्य मानमल शर्मा ,जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा ने रक्तवीरो को प्रमाण पत्र वितरित किए।
रक्तदान शिविर को लेकर प्रदेशाध्यक्ष पुरोहित ने बताया कि शिविर के लिए 500 लोगो का पंजीयन हुआ था। लेकिन पीबीएम ब्लड बैंक की स्टॉक व्यवस्थाओं व प्रशासन के आग्रह पर 200 यूनिट रक्तदान हुआ जबकि 300 पंजीकृत पेंडिंग रहे।

 – इनका रहा प्रमुख योगदान
शिविर संयोजक रवि व्यास पारीक ने बताया कि पार्षद रामदयाल पंचारिया,किशोर आचार्य,शिवकुमार रंगा, सुनील व्यास,पुनीत शर्मा,शहर अध्यक्ष राजकुमार व्यास,देहात अध्यक्ष शिवरतन शर्मा,देहात महिला अध्यक्ष सिमा मिश्रा, देशनोक मंडल अध्यक्ष कैलाश उपाध्याय,नोखा अध्यक्ष भंवर सुरवात,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष गोपाल तिवाड़ी,देहात युवा जिलाध्यक्ष इतिहास गौड़,युवा शहर विजय पाइवाल, प्रदेश युवा महामंत्री दिनेश ओझा,शहर महिला अध्यक्ष सुनीता पारीक,मीना आचार्य,नीतू आचार्य,प्रदेश महामंत्री आशा पारीक,प्रदेश कार्यालय मंत्री रमेश चन्द्र उपाध्याय,सीमा पारीक,मज़दूर नेता रामस्वरूप हर्ष,छोटू लाल चुरा,लक्ष्मी कश्यप ,गौतम ट्रस्ट अध्यक्ष किसन जोशी,प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ सलीम मोहम्मद,पीबीएम अधीक्षक डॉ पी के सैन, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ माहवार व टीम,डॉ जितेंद्र आचार्य,देवेंद्र सारस्वत,विजय ओझा,पुखराज शर्मा,अरविंद व्यास राजा,विफा कोषाध्यक्ष धनसुख सारस्वत,विफा जिला महामंत्री नारायण पारीक,प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी,मनोज पारीक,छह न्याति अध्यक्ष भंवर लाल व्यास,रमेश जाजड़ा,नंदकिशोर गालरिया,एडवोकेट अजय पुरोहित,महेंद्र आचार्य आदि की प्रमुख भूमिका रही।