– मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूलों के लिए जारी होगी एडवाइजरी
बीकानेर, ( ओम एक्सप्रेस )। डेंगू उन्मूलन के मद्देनजर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जिले में डेंगू के विरुद्ध जागरूकता और नियंत्रण के लिए वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों से हुई चर्चा के अनुसार जिले में स्थित समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों के लिए एडवाइजरी जारी करनी होगी। इसके अनुसार विद्यार्थियों और अभिभावकों को यह अवगत करवाना होगा कि विद्यार्थी शाला में फुल बॉडी कवर यूनिफॉर्म में ही उपस्थित हों। इसके साथ ही शाला भवन, कक्षों और परिसर में डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित रूप से ठहरे हुए पानी को खाली कराए जाने संबंधी दिशा निर्देश प्रदान करने को कहा गया है।

You missed