बीकानेर, अर्जुन सेना ने भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष पर अम्बेडकर सर्किल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर संविधान दिवस मनाया इस अवसर पर सेनाध्यक्ष सुरेन्द्र हटीला के नेतृत्व में अर्जुन सेना की टीम ने डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर सर्किल परिसर पर साफ सफाई करके बाबा साहब द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों का स्मरण किया। इस अवसर पर नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।


