नोखा। 18 दिसम्बर,

नोखा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध वर्तमान विकास मंच के बोर्ड द्वारा एक अहम फैसला लेते हुए नोखा के विभिन्न बाजारों, चौक चौराहों व गलियों में ठेले लगाकर सब्जी-फल बेचने वालों को एक स्थान उपलब्ध करवाने के मकसद से नोखा के जलदाय विभाग परिसर में स्थानांतरित करने की महती योजना को अमलीजामा पहना दिया है।
इसी सिलसिले में कल 18.12.2019 को प्रातः 11ः15 बजे नगर पालिका के टाउन हाॅल में नगर पालिका नोखा क्षेत्र में स्ट्रीट वैण्डर्स सब्जी-फल ठैला/थड़ी/रेहड़ी/गाड़ा/फुटपाथ इत्यादि विक्रेताओ को जलदाय विभाग स्थित नगर पालिका की स्वामित्वशुदा भूमि पर 280 विक्रेताओं को लाॅटरी प्रक्रिया से भूमि आरक्षित की जायेगी।

आज प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर ने अवगत कराया कि नगर पालिका नोखा क्षेत्र में सदर बाजार/कटला चोक/नवलीगेट/मरोठी चोक/लखारा चोक इत्यादि शहर के विभिन्न मुख्य स्थलो/चोक, चैराहो अथवा गली-गली घुमकर सब्जी-फल विक्रेताओ की सर्वे करवायी जा चुकी है। जिनको सुव्यवस्थित ढंग से जलदाय विभाग स्थित पालिका भूमि आरक्षित की जाकर इन्हे सिफ्ट किया जायेगा।

पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा ने बताया कि पालिका द्वारा वर्ष 2016 में नोखा शहर में सब्जी-फल का लघू व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों का सर्वे कार्य करवाया गया था जिसके अनुसार कुल 232 व्यक्तियों को पूर्व में सर्वे कार्य करवाया जा चुका है। पालिका द्वारा वर्तमान में पुनः नवीन सर्वे कार्य करवाया गया जिसके अनुसार कुल 280 पात्र सब्जी विक्रेताओं का चिन्हिकरण किया गया है। जिन्हे जलदाय विभाग स्थित पालिका भूमि पर लाॅटरी प्रक्रिया के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को भूमि आरक्षित कर लाभान्वित किया जायेगा। जिसमें लाभान्वित को आरक्षित स्थान का निर्धारित सुविधा शुल्क वसूल किया जायेगा। आरक्षित स्थान पर फल-सब्जी व्यवसाय करने हेतु लाभान्वित का स्वयं नगर पालिका द्वारा जारी मय परिचय पत्र व्यवसाय करना होगा। एवजी एवं बिना परिचय पत्र के पाये जाने पर नियमानुसार निर्धारित जुर्माना राशि वसूल की जा सकेगी। जिसका पालिका द्वारा प्रतिमाह/औचक निरीक्षण किया जायेगा। उक्त स्थल की पालिका द्वारा प्रतिवर्ष लाॅटरी निकाल कर स्थान परिवर्तित किया जायेगा।

पार्षद डॉ सीताराम पंचारिया ने बताया कि कटला चोक, सदर बाजार क्षेत्र को माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा नोन वैण्डिंग जोन घोषित किये जाने के बाद ठैले पर सब्जी बेचने वालो को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उक्त व्यवस्था होने के उपरान्त करीब 280 गरीब परिवारो को रोजगार मिलेगा। सब्जी ठैले वालो को पालिका की स्वामित्व की भूमि पर स्थानान्तरित किये जाने से बाजार की यातायात व्यवस्था भी सुचारू हो जायेगी।
पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर के अनुसार निराश्रित गो वंश के लिये रायसर रोड़ पर ‘‘नन्दीशाला’’ का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने पर है। निर्माण पूर्ण होते ही निराश्रित गोवंश को नन्दी शाला में स्थानान्तरित कर दिया जायेगा। जिसके फलस्वरूप कस्बेवासियों को आवारा पशुओ से आये दिन होनेे वाली दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी।