– सबसे ठंडे रहे अमृतसर-जालंधर का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया

– भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में तापमान में गिरावट आएगी

जालंधर/पानीपत.पहाड़ों में बर्फ की चादर जमने से मैदानी क्षेत्र शीत लहर की जकड़ में आ गए हैं। हरियाणा व पंजाब दोनों सूबों में कड़ाके की ठंड से कंपकंपी बढ़ रही है। बारिश के बाद धुंध व कोहरा छाने से सड़क, रेल और हवाई मार्ग प्रभावित हुआ है। खासकर ट्रेन व हवाई सेवाओं में देरी होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट भी कई फ्लाइट निर्धारित समय की देरी से पहुंची।

मंगलवार को हरियाणा व पंजाब में अमृतसर-जालंधरसबसे ठंडेरहे, यहां न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्यियसदर्ज किया गया। इसके अलावाहरियाणा के भिवानी का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरसा का 7.3 डिग्री सेल्सियस, नारनौल का 8.2 डिग्री सेल्सियस तो हिसार का 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बठिंडा में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। पठानकोट में5.0 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया।मंगलवार को रेल मंत्रालय की ओर से उत्तरी राज्यों में चलने वाली एक दर्जन ट्रेनों के रद्द होने की सूचना जारी की। कुछ ट्रेनें अल्प तो कुछ लंबे समय के लिए रद्द की गई हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आगामी 48 घंटों में ठंड बढ़ेगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि उत्तरदिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

ये फ्लाइटें हुई लेट

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली औरयहां पहुंचने वाली आधा दर्जन से ज्यादा फ्लाइटें देरी से पहुंची। इनमें चंडीगढ़ से नांदेड को उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट ने दो घंटे की देरी से उड़ी, जबकि मुंबई को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भी 25 मिनट की देरी से उड़ी। यही नहीं चंडीगढ़ पहुंचने वाली फ्लाइटें भी निर्धारित समय की देरी से पहुंची। इनमें मुंबई से आने वाली फ्लाइट का समय सुबह 8 बजे था, लेकिन वह करीब डेढ़ घंटे की देरी के साथ 10.30 बजे पहुंची। इसी तरह अहमदाबाद से पहुंचने वाली गो-एयर की फ्लाइट 20 मिनट की देरी से 11.45 बजे चंडीगढ़ पहुंची। गो-एयर की फ्लाइट हैदराबाद से 16 मिनट की देरी से पहुंची। मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 28 मिनट और बेंगलूर से आने वाली एयर एशिया इंडिया की फ्लाइट 45 मिनट की देरी से चंडीगढ़ पहुंची।

आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से नई दिल्ली की इकलौती स्पाइस जेट फ्लाइट मंगलवार को भी लेटलतीफी का शिकार रही है। फ्लाइट सुबह 11:40 की बजाय शाम चार बजे दिल्ली के लिए रवाना हो सकी। बीते एक सप्ताह में यह चौथा ऐसा मौका था, जब फ्लाइट अपने निर्धारित समय से पूरी तरह से पिछड़ गई।

ये ट्रेनें हुई रद्द

14323 रोहतक से चलने वाली रोहतक इंटरसिटी
14325 दिल्ली से चलने वाली एनडीएलएस इंटरसिटी
14618 अंबाला से चलने वाली हरिहार एक्सप्रेस
14632 अमृतसर से चलने वाली एएसआर-डीडीआर पैसेंजर
14674 अमृतसर से चलने वाली शहीद एक्सप्रेस
24888 अंबाला से चलने वाली यूएमबी-एचडब्यलू एक्सप्रेस
53434 भिवानी से चलने वाली बीएचडब्यलू-एजेड एक्सप्रेस