श्री गणेशाय नमः

जनवरी 2020 फल
आपके लिए साल का पहला महीना कैसा रहने वाला है, यह जानने के लिए पढ़ें मासिक फल। इसके अलावा, साल के पहले महीने को प्रभावित करने वाले ग्रहों की स्थिति क्या है!

साल का पहला महीना जनवरी हमेशा नई उम्मीद लेकर आता है। इस महीने में आप अपने आने वाले पूरे साल के लिए प्लानिंग करते हैं, इसलिए यह ज़रूरी है कि आप जाने की जनवरी महीने में ऐसे कौन से ग्रह हैं, जो अपना स्थान परिवर्तन करेंगे और आप पर प्रभाव डालेंगे। बता दें कि इस महीने में सबसे बड़ा गोचर शनि देव का होगा, जो 24 जनवरी को अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश करेंगे। यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति दिलाएगी। ग्रहों का यह बदलाव आपके जीवन में बहुत सारे परिवर्तन लेकर आएगा। तो चलिए जानते हैं कि वर्ष 2020 के पहले महीने जनवरी का मासिक राशिफल आपके लिए क्या लेकर आया है, लेकिन उससे पहले नज़र डालते हैं इस माह में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर !

महीने का हिंदू पंचांग

यह महीना पौष के शुक्ल पक्ष की षष्ठी से शुरू होगा और माघ महीने की षष्ठी तिथि से समाप्त होगा। इस महीने सूर्य, बुध, बृहस्पति, शनि और केतु धनु राशि में स्थित रहेंगे, जो पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा, सुंदरता का प्रतीक ग्रह, “शुक्र” 9 जनवरी को कुंभ राशि में गोचर करेगा। 13 जनवरी 2020 को मकर राशि में “बुध” का गोचर होगा। इसके बाद, सूर्य देव भी अपने पुत्र शनि की राशि यानि मकर राशि में 15 जनवरी, 2020 को प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों की चाल का निश्चित रूप से सभी 12 राशियों से के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।

जनवरी 2020 में त्यौहार
बात करें इस महीने के त्योहारों और घटनाओं की, तो अंग्रेजी नया साल 1 जनवरी, 2020 को मनाया गया। इसके बाद 14 जनवरी, 2020 को लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाएगा। तीन त्यौहार, पोंगल, उत्तरा नारायण संक्रांति और मकर संक्रांति 15 जनवरी, 2020 को मनाई जाएगी। यह तो सभी जानते हैं कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2020 को मनाया जाता है। और जनवरी महीने का आखिरी त्यौहार , बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा 29 जनवरी, 2020 को मनाया जाएगा।

जनवरी 2020 में देश का भाग्य
यदि हम अपने राष्ट्र के बारे में बात करते हैं, तो सबसे पहले यह जान लें कि स्वतंत्र भारत की राशि “कर्क” है, और इस राशि से छठे भाव/घर में पांच ग्रहों की युति हो रही है, जिसकी वजह से पंच ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। पंच ग्रही योग राजनीतिक अस्थिरता, किसी प्रकार की संक्रामक या बड़ी बीमारी, प्राकृतिक आपदा या देश के विरोधियों और विदेशी ताक़तों द्वारा साज़िश की ओर इशारा कर रहा है, जो जनवरी 2020 से देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन ग्रहों का संयोग यह भी बताता है कि सभी चुनौतियों के बावजूद भी हमारे देश की स्थिति आगे बढ़ेगी, क्योंकि शनि का पारगमन मकर राशि में हो रहा है। लेकिन उपरोक्त ग्रहों की चाल के कारण साल के पहले महीने के 15 दिन बहुत महत्वपूर्ण होंगे। यह कहना गलत नहीं होगा कि महीने की शुरुआत बहुत शांतिपूर्ण नहीं होगी। हालांकि, चीजें धीरे-धीरे सुधरेंगी और सरकार द्वारा 15 जनवरी और 26 जनवरी 2020 के दौरान कुछ विशेष घोषणाएँ भी की जा सकती हैं।

जनवरी 2020 के लिए शेयर बाजार की भविष्यवाणी

भविष्यवाणियों के अनुसार, ग्रहों की स्थिति तेजड़ियों के लिए अनुकूल होगी। महीने की शुरुआत में, वस्तु बाजार में थोड़ी गिरावट के बाद फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। FMCG (HUL, ITC), टेक्सटाइल्स (रेमंड), और चीनी (EID) के शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी, जबकि कॉटन, घी और चीनी जैसे वस्तुओं में मंदी आ सकती है। इस महीने के दौरान सोना और चाँदी सभी निवेशकों की आंखों का तारा होगा। इसके अलावा 15 जनवरी, 2020 के बाद गेहूं, कपास, गुड़, कपड़ा, चीनी की मांग बढ़ सकती है।