– महावीर रांका बोले – युवाओं को इतिहास के गौरव तानाजी के बारे में जानकारी मिले तथा हिन्दुत्व और शौर्य से ओतप्रोत इस फिल्म से सभी युवा रूबरू हों इसी उद्देश्य से यह फिल्म दिखाई गई, भारत माँ के जयकारों से गूंज उठा हॉल

बीकानेर। टीम महावीर रांका द्वारा मंगलवार को तान्हाजी फिल्म का दोपहर का शो सिनैमैजिक में प्रायोजित किया गया। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि युवाओं को इतिहास के गौरव तानाजी के बारे में जानकारी मिले तथा हिन्दुत्व और शौर्य से ओतप्रोत इस फिल्म से सभी युवा रूबरू हों इसी उद्देश्य से यह फिल्म दिखाई गई। रांका ने बताया कि इस फिल्म को पहले उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान देख कर विचार किया कि युवाओं को यह फिल्म देखनी चाहिए, जिससे देशभक्ति की भावना और उत्साह बढ़े। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि टीम महावीर रांका के सदस्यों ने इस फिल्म को प्रायोजित किया। फिल्म से पूर्व राष्ट्रगान भी किया गया। पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, जितेन्द्र राजवी, मीना आसोपा, पार्षद सुमन छाजेड़, सरला पडि़हार, उपासना जैन, सुनीता भोजक, तपस्या देवड़ा, राजेन्द्र शर्मा, पंकज गहलोत, मोहम्मद ताहिर, शंभु गहलोत, तेजाराम राव, जगदीश मोदी, मधुसूदन शर्मा, पूनमचन्द चौरडिय़ा, भगवतीप्रसाद गौड़, राजेश बोथरा, विजय उपाध्याय, विक्रम सिंह भाटी, कुन्दनसिंह, सहित अनेक गणमान्यजन फिल्म देखने पहुंचे।