बीकानेर। बौथरा कॉम्पलेक्स मार्केट एसोसिएशन केे संरक्षक एवं भाजपा नेता अनिल पाहूजा की ओर से गुरूवार को शिवा रिजेंसी में आयोजित कार्यक्रम में शहर भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह का स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर अपने संबोधन में अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ना सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है बल्कि राष्ट्र को समर्पित और मजबूत जनाधार वाली पार्टी है।
उन्होने कहा कि भाजपा सेवादारों की पार्टी है,मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने शहर अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है,मैं सबकों साथ लेकर चलूंगा और सबकों पार्टी की मजबूती में भागीदार बनाऊंगा। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला जिला अध्यक्ष डॉ.सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी है,जो कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम करते है,पार्टी ने उन्हे देश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया है।
इस मौके पर उपमहापौर राजेंद्र पंवार भारत सरकार के स्वच्छता मिशन के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि बीकानेर शहर को साफ सुथरा रखने मे आप सभी गणमान्य जन सहयोग करे।
पूर्व महापौर नारायण चौपडा ने एनपीआर कानून की जानकारी देते हुए इसे भारत सरकार का उचित कदम बताया। पूर्व पार्षद सुनिल बांठिया ने विशिष्ट अतिथि के रुप मे बोलते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बडी पार्टी हैं। इसके सामने सारी की सारी विपक्षी पार्टियां अपना अस्तित्व खोने के कागार पर हैं। सम्मान समारोह के संबोधित करते समारोह के संयोजक अनिल पाहूजा ने सभी आगुन्तकों सभी अतिथियों का स्वागत करते धन्यवाद ज्ञापित किया।