बीकानेर |19 जनवरी आज स्थानीय उप नगर गंगाशहर स्थित विधानिकेतन स्कूल चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी गोपैश्वर मंडल द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में मिस्ड कॉल एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में गंगाशहर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा अत्यंत उत्साह पुर्वक अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर एवं मिस्ड कॉल की गई।
अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश प्रताप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओ द्वारा स्थानीय नागरिकों को अधिनियम के विषय में पुर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई एवं सैकड़ों की संख्या में नागरिकता संशोधन 2019 के पत्रक एवं बुकलेट वितरण का कार्य भी किया गया।
अभियान के आयोजक भाजपा गोपैश्वर मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गहलोत ने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एव स्थानीय नागरिकों का अभिनंदन किया।

