Nokha Nirdeshika Vimochaसूरत में नोखा क्षेत्रीय निर्देशिका का विमोचन
Nokha Nirdeshika Vimocha
सूरत में नोखा क्षेत्रीय निर्देशिका का विमोचन

सूरत | नोखा क्षेत्रीय परिषद् कि ओर से कापडिया बाड़ी सूरत में नोखा क्षेत्रीय निर्देशिका का विमोचन किया गया | संपादक ओम गोयल ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सूरत महानगर पालिका के पूर्व विरोध पक्ष के नेता बाबु भाई रायका के साथ साथ बाबु भाई कपाडिया व बिल्डर सत्यनारायण राठी, गुजरात प्रांतीय महेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष गजानंद राठी, समाज सेवी मदनलाल सुथार, किशन चांडक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए | कार्यक्रम में उच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों को ज्ञान रत्न पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया | मंचासीन अतिथियों ने अपने संबोधन में पुरे नोखा क्षेत्र के सर्व समाज को एक सूत्र में पिरोये रखने के लिए संपादक ओम प्रकाश गोयल को शुभकामनायें दी | मंच संचालन त्रिकमनगर महेश्वरी सभा के अध्यक्ष जगदीश कोठारी एवम समाजसेवी जगदीश गट्टानी ने किया |