आगरा।आगरा अधिवक्ता सहयोग समिति के कोषाध्यक्ष कृपाल सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में अपने स्थानीय निवास ताजगंज. पर स्थानीय लोगों के साथ चीनी सामान की होली जलाई। तथा नारेबाजी कर विदेशी सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी सामान की खरीददारी करने को लेकर लोगो को शपथ दिलाई।

समिति के कोषाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से चीनी सामान की बिक्री नही करने की बात कही। इससे पूर्व एडवोकेट कृपाल सिंह ने स्थानीय लोगों को अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वदेशी माल की खरीददारी करने की बात पर जोर दिया। स्थानीय लोगों को जागरूक किया। इसके बाद चीन से बनकर भारत में आये सामान की ताजगंज अपने निवास पर होली जलाई। इस मौके पर कृपाल सिंह नरेंद्र कुमार विजय सिंह अनुराग हरिओम दीपचंद दिलावर सिंह अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे।