

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरो)-बदलो बिहार-बनाओ बेहतर बिहार के तहत कोशी जनसंवाद यात्रा के क्रम में त्रिवेणीगंज पहुँचे भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह-पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि, डॉ. सत्यानन्द शर्मा, लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया! कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि परिवर्तन ही संसार का नियम है! बिहार में भी सत्ता परिवर्तन होना चाहिए।


व्यवस्था परिवर्तन ही हमारा लक्ष्य है। यह लड़ाई नौजवानों के नेतृत्व में ही लड़ी जाएगी! नौजवान इसके लिए तैयार रहे! समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार बदहाली की आँसू बहाने के लिए मजबूर है! लच्चर व्यवस्था और कुशासन सरकार के कारण बिहार बीमारू राज्य बन गया है! इसलिए बेहतर बिहार बनाने का अभियान चल रही है! बदलो बिहार-बनाओ बेहतर बिहार अभियान नहीं राज्यव्यापी आन्दोलन है! इसे धारदार बनाने की जरुरत है! कोशी जन संवाद यात्रा में परमानंद कुमार पप्पू, राजू कुमार, मिथिलेश कुमार, बिजेंद्र यादव, रामानंद यादव, महात्मा गजेन्द्र यादव, सिकेंद्र यादव, बिजय यादव, विभाष चन्द्र बिमल, किशोर यादव, मो. कासिम, मो. मिन्तुल, प्रिंस कुमार, रविन्द्र चौपाल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाया!
