

– योगी और मोदी प्रदेश में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार को रोक पाने में असमर्थ
आगरा यूपी के हाथरस में 14 सितंबर को हुए गैंगरेप की पीड़िता की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई और बलरामपुर की बिटिया को न्याय दिलाने तथा इस बेशर्म बेरहम तानाशाह सरकार के रवैए के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित ने शहीद स्मारक संजय पैलेस आगरा मैं कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेश कार्यकर्ता उपस्थित रहे
निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि यह सरकार बलात्कारी सरकार है योगी और मोदी प्रदेश में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार को रोक पाने में असमर्थ हैं रोक नही पा रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच गया है चाहे वह बुलंदशहर की घटना हो चाहे वह हाथरस की घटना हो या बलरामपुर की घटना इन घटनाओं में पुलिस प्रशासन का रवैया बिल्कुल समझ में नहीं आ रहा है हाथरस और बलरामपुर की घटनाओं में उन बच्चियों के साथ बलात्कार हुआ एक तो सामाजिक दरिंदों ने किया दूसरा इन पुलिसवालों ने किया पुलिस बिना पूछे बिना माता-पिता की सहमति से रात के 2:30 बजे मृतक को जला देती है पीड़िता को जला देती है यह सबसे बड़ा अन्याय है बलात्कारी तो दरिंदे होते हैं लेकिन पुलिस को इस प्रकार नहीं करना चाहिए पुलिस भी एक इंसान हैं उनके भी परिवार हैं इसलिए मैं हम सब इसकी कड़ी निंदा करते हैं।


