

– लगा फर्जी बताता था गर्भ में लड़का है या लड़की
चंडीगढ। हरियाणा सूबे के फतेहाबाद में शातिर आठवीं पास व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर बताकर भ्रूण लिंग परीक्षण करने के मामले में पुलिस की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि उसका साथी टोहाना से भ्रूण लिंग परीक्षण की इच्छुक गर्भवती को लुधियाना के गांव लेहरा लाता था। जहां वह गर्भवती के पेट पर धड़कन चेक करने वाली मशीन (डॉपलर) को लगाकर भ्रूण लिंग परीक्षण का ड्रामा करता था। इसके बाद परिजनों की इच्छा के अनुसार लड़का अथवा लड़की के भ्रूण होने की जानकारी देकर फीस वसूल कर लेता था।_




ये है मामला………!
_स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि टोहाना क्षेत्र का एक व्यक्ति गर्भ में लिंग जांच के लिए महिलाओं को पंजाब लेकर जाता है। यहां पर भ्रूण लिंग जांच करवाई जाती है। सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए उप सिविल सर्जन डॉ. गिरीश, डॉ. संगीता के नेतृत्व में टीम बनाई। गिरोह के सदस्यों से लिंग जांच को लेकर 90 हजार रुपये में डील फाइनल की गई। टीम को बिचौलिया लुधियाना के लेहरा गांव लेकर गया। यहां पर एक मकान में जब डिकोय मरीज का आरोपी जांच करने लगा तो टीम ने मौके से पकड़ लिया। आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही करवानी है। इसके अलावा पूछताछ भी करनी है।
“”खुद को डॉक्टर बताने वाला आरोपी आठवीं पास है। भ्रूण जांच को लेकर फर्जीवाड़ा कर रहा था।””
(गुलाब सिंह, जांच अधिकारी)
