हरिद्वार , अनमोल कुमार
विपदा निवारण अष्टलक्ष्मी महायज्ञ के दौरान गुप्त नवरात्र में विशिष्ट पूजा अर्चना यज्ञ अनुष्ठान के साथ मां कामाख्या का अद्भुत प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा और अनुष्ठान किया गया l17 और 18 जुलाई को विशिष्ट पूजा अनुष्ठान सवा लाख पुष्पों द्वारा किया जा रहा है।
मंत्र और साधना सिद्धि देश विदेश में व्याप्त प्राकृतिक आपदा जैसे कोरोना बाढ़ सुखा भूकंप और लोगों की हो रही अकाल मृत्यु पर उनकी आत्मा की शांति के लिए और प्रत्येक घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए इस विशेष पूजा का आयोजन किया गया है।
शाक्त अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर आचार्य ललीतान्द जी महाराज सह कामाख्या पीठाधीश्वर ने बताया कि विशेष आयोजन और भंडारा नागार्जुन भवन हरिद्वार में आयोजित है उन्होंने कहा कि संपूर्ण राष्ट्र में सुख शांति अमन चैन और समृद्धि के लिए गुप्त नवरात्र पर मां कामाख्या विशेष पूजन का आयोजन किया गया है।