– सुनिल ज्ञानदेव भोसले
मुम्बई – पिछले कई वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत स्वमसेवी संगठन शिक्षा सेवा फॉउंडेशन द्वारा कन्या शिक्षा के मद्देनज़र ” शिक्षा दान उत्सव ” का आयोजन महाराष्ट्र मुम्बई के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों में भी चलाया जा रहा है।
मुंबई महाराष्ट्र के अलावा इस अभियान को ठाणे , पालघर , धारावी , डोम्बिवली में चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष मणिकांत तिवारी ने बताया कि यह अभियान भारत के पांच राज्यों में चलाया जा रहा है। इस उत्सव के मुख्य अथिति अभिनेत्री श्रीमती कनिका माहेश्वरी तथा शिक्षा सेवा फाउंडेशन एडवाइजरी बोर्ड मेंबर श्री राजेंद्र थोटे का विशेष सहयोग रहा। साथ ही इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने में वर्षा गुड़ेकर , आरिफ़ शेख , और नवीन कंचन ने भी अपना सहयोग दिया। शिक्षा सेवा फॉउंडेशन के अध्यक्ष मणिकांत के अनुसार इस अभियान में अब तक ५००० हजार से ज्यादा बच्चो को लाभ पहुंचाया जा चूका है।
इस अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद स्कूली बच्चो को नोट बुक , बैग , और अन्य पाठ्यकर्म की पुस्तके उपलब्ध करवाई जाती है।
ज्ञात हो कि शिक्षा सेवा फॉउंडेशन ने शिक्षा दान उत्सव के साथ साथ अन्न दान का भी प्रयोजन किया था जिसके तहत ११ सौ टन अजान क वितरण किया गया।जिसमे 8680 लोगो को लाभ मिला