नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा अधिकारी”)। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया काफी ज्यादा मुश्किल में आ गए हैं| खबर आ रही है कि बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ अब लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है| यानि लुक आउट नोटिस| जहां लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद मजीठिया का अब देश के बाहर जाना मुमकिन नहीं है|
मोहाली में दर्ज हुई है ड्रग्स केस में FIR …, बीते मंगलवार को बिक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग्स केस में FIR दर्ज होने की खबर सामने आई थी| खबर में बताया गया था कि मोहाली में NDPS एक्ट की धारा 25/27A/29 के तहत मजीठिया के खिलाफ FIR दर्ज की गई है| इधर, इस FIR के बाद यह भी कहा जाने लगा था कि अब बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है|
विधानसभा चुनाव से पहले ऐसी कार्रवाई …अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग्स केस को लेकर FIR दर्ज होने जैसी कार्रवाई तब की गई है, जब पंजाब में विधानसभा चुनाव बिलकुल नजदीक है| फिलहाल, इसे कांग्रेस की चन्नी सरकार की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है| हाल ही में पंजाब सरकार की तरफ से इकबाल प्रीत सहोता को हटाकर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को पंजाब का कार्यकारी डीजीपी बनाने के बाद हलचल तेज हो गई थी|
पूर्व मजीठिया की गिरफ़्तारी कभी भी____!!!! अकाली दल के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह पर FIR दर्ज की गई है| मजीठिया के खिलाफ ये FIR मोहाली में इन धाराओं में FIR दर्ज होने के बाद अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी भी की जा सकती है| बताया जाता है कि किसी भी वक्त मजीठिया पर गिरफ्तारी जैसी बड़ी कार्रवाई की जा सकती है|

You missed