

जयपुर। मरू नगरी बीकानेर में 5 जून को आयोजित हुए ओम एक्सप्रेस समूह के नवम वार्षिक उत्सव पर सम्मानित हुए प्रतिभाओं को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। गहलोत ने अपने संदेश में लिखा है कि प्रतिभाओं का सम्मान अपने आप में महत्वपूर्ण है इससे अन्य लोगों को को भी आगे आने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने “ओम एक्सप्रेस” के नवम वर्ष प्रवेश पर शुभकामनाएं दी है। पत्रकर ओम दैया ने बताया देश भर से हजारों लोगों अपने शुभकामना संदेश से हमारी टीम का हौसला बढ़ाया है। दैया ने सभी लोगों का आभार जताया है।


