फोर्टिस हेल्थकेयर ने ओडिशा के एक अग्रणी रियल एस्टेट एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट समूह डियॉन ग्रुप के साथ, कटक स्थित डियॉन रिवरसाइड टाउनशिप, त्रिशुलिया में 300-बिस्तरों की सुविधा वाले ग्रीनफील्ड मल्टी-स्पेश्यलिटी अस्पताल के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। भुवनेश्वर स्थित मुख्यालय वाले डियॉन ग्रुप ने कई उल्लेखनीय रिहाइशी, व्यावसायिक तथा एकीकृत टाउनशिप परियोजनाओं के मार्फत अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है तथा फिलहाल यह हॉस्पीटेलिटी एवं हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए अपने फुटप्रिंट में विस्तार कर रहा है। प्रस्तावित अस्पताल ओडिशा और आसपास के अन्य कई क्षेत्रों के लिए प्रमुख टर्शियरी केयर की मंजिल साबित होगा, जहां उन्नत क्लीनिकल विशेषज्ञता, अत्याधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी, और वैश्विक स्तर पर मानक हेल्थकेयर सेवाओं को मरीजों के नजदीक लाया जाएगा।

राज्य में तेजी से विकसित हो रहे कटक-भुवनेश्वर कॉरिडोर पर बनने वाले इस अस्पताल को विभिन्न मेडिकल विशेषज्ञताओं के लिए उत्कृष्टता केंद्र के तौर पर प्रस्तुत करने की योजना है जो पूर्वी भारत में एडवांस हेल्थकेयर सेवाओं तक आसान पहुंच को मजबूती देगा। इस अस्पताल में उन्नत डायग्नॉस्टिक्स, क्रिटिकल केयर इंफ्रास्ट्रक्चर, तथा स्पेश्यलाइज़्ड क्लीनिकल प्रोग्रामों की मदद से टर्शियरी और क्वार्टनरी केयर सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।

डियॉन ग्रुप के साथ पार्टनरशिप ओडिशा में फोर्टिस हेल्थकेयर की पहली प्रमुख मौजूदगी है और वास्तव में, यह देशभर में ब्राउनफील्ड विस्तार तथा इनॉर्गेनिक ग्रोथ के जरिए क्वालिटी हेल्थकेयर में विस्तार करने की कंपनी की व्यपक रणनीति का हिस्सा है, जिसे परिचालन एवं प्रबंधन समझौतों तथा एसैट-लाइट ग्रोथ मॉडलों के बलबूते साकार किया जाएगा।

इस अवसर पर, डॉ आशुतोष रघुवंशी, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फोर्टिस हेल्थकेयर , ने कहा, “हम ओडिशा में इस महत्वपूर्ण हेल्थकेयर प्रोजेक्ट के लिए डियॉन ग्रुप के साथ साझेदारी करते हुए प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। राज्य में इस प्रस्तावित 300-बिस्तरों की सुविधा वाले मल्टी-स्पेश्यलिटी अस्पताल से कटक, भुवनेश्वर और आसपास के अन्य कई इलाकों में मरीजों को बेहतर एवं उन्नत टर्शियरी केयर सेवाओं का लाभ मिलेगा। यह साझेदारी फोर्टिस हेल्थकेयर की विकास यात्रा में अहम् मील का पत्थर है और देशभर में हाइ-क्वालिटी हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार विस्तार कररने की इसकी प्रतिबद्धता दर्शाती है। हम फोर्टिस की क्लीनिकल उत्कृष्टता, मरीज-केंद्रित देखभाल और परिचालनगत विशेषज्ञता का लाभ ओडिशा में उपलब्ध कराने को उत्सुक हैं।”

श्री मनोज साहू, प्रमोटर, डियॉन ग्रुप ने कहा , “डियॉन ग्रुप में, हमारी विज़न हमेशा से ही ऐसे एकीकृत समुदायों के विकास पर जोर देने की रही है जिसे वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और उन्नत सेवाओं का समर्थन हासिल हो। ओडिशा के अग्रणी डेवलपमेंट ग्रुप में से एक होने के नाते, हम राज्य के विकास और जीवन की गुणवत्ता में सार्थक योगदान के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम भारत के अग्रणाी हेल्थकेयर प्रदाताओं में से एक, फोर्टिस हेल्थकेयर के साथ मिलकर ओडिशा में वर्ल्ड-क्लास मल्टी-स्पेश्यलिटी अस्पताल को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। इस साझेदारी के चलते फोर्टिस की क्लीनिकल एवं परिचालनगत विशेषज्ञता का मेल राज्य के लिए आधुनिक हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की हमारी विज़न से कराया जाएगा। यह प्रोजेक्ट एडवांस हेल्थकेयर सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ-साथ मरीजों के लिए उनके घरों के नज़दीक स्तरीय मेडिकल केयर उपलब्ध कराएगा।”

इस प्रस्तावित अस्पताल में विशेष उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी जो क्षेत्र के हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत बनाएंगी, और मरीजों को भी जटिल किस्म की मेडिकल केयर के लिए राज्य से कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही, उन्नत क्लीनिकल सेवाओं, मेडिकल प्रतिभाओं तथा हेल्थकेयर में नवाचार के लिए भी यहां उत्कृष्ट प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा।