भगवान परशुराम के चित्र और आरती का विमोचन
भगवान परशुराम के चित्र और आरती का विमोचन
भगवान परशुराम के चित्र और आरती का विमोचन

बीकानेर। श्री सर्व ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को सर्किट हाउस में भगवान परशुराम के तैलचित्र और आरती का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जय नारायण बिस्सा ने कहा कि ब्राह्मणों का इतिहास स्वर्णिम रहा है। हमें इस पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस परम्परा को आगे तक ले जाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। इसके लिए ठोस कार्य योजना बनाने तथा इसका अनुसरण करने की आवश्यकता जताई। सहायक जनसंपर्क अधिकारी हरि शंकर आचार्य ने कहा कि हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक पुनरूत्थान के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग की आवश्यकता है। सामाजिक संगठन कों चाहिए कि वे सामाजिक एकता और समरसता बनाए रखने के साथ-साथ परम्पराओं और संस्कारों को जीवंत रखने के प्रयास करें।
सर्व ब्राह्मण महासभा के संभाग संयोजक के. के. शर्मा ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज का युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। शिक्षा, चिकित्सा और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ा है, यह सराहनीय है। संरक्षक बनवारी शर्मा ने कहा कि समाज के समुचित उत्थान के लिए अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले ब्राह्मणों को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है। महिला मोर्चा अध्यक्ष मिंटो जोशी ने कहा कि महासभा की महिला विंग द्वारा समाज की महिलाओं को संगठित करने के प्रयास किए जाएंगे। युवा महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी थानवी ने कहा कि महासभा द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।
इससे पहले श्री सर्व ब्राह्मण महासभा के युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद व्यास ने युवा प्रकोष्ठ के प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार जिले में समाज को एक सूत्र में पिरोने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर पार्षद भगवती प्रसाद गौड, पूर्व पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, ललित कौशिक, महादेव शर्मा, पीयूष गौड़, अशोक व्यास, मनोज शर्मा, विकास पिपलवा, शिव पंचारिया, लोकेश व्यास, रजनीकांत, देवेन्द्र सारस्वत, सतीश शर्मा, लोकेश चतुर्वेदी और शिव भादाणी आदि मौजूद थे।