Dr. Raghu Sharma

जैसलमेर। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान जैसलमेर पहुंचे चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा सरकार ने आमजन को बेवकूफ बनाने के लिए भामाशाह योजना शुरु की।

जिसमें उन्होंने अपनी मुख्यमंत्री का फोटो व पार्टी का सिंबल कर सिर्फ अपना प्रचार किया। उन्होंने भाजपा के प्रचार के लिए करीब 400 करोड़ रूपए की सरकारी राशि का दुरूपयोग कर दिया है। जबकि मरीजों को बिना कार्ड बनाए भी फायदा दिया जा सकता था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ स्वाइन फ्लू से जान नहीं जा सकती। स्वाइन फ्लू के साथ अन्य बीमारियां होने से मरीज की मौते हो रही है। लेकिन हम पूरा प्रयास कर रहे है कि स्वाइन फ्लू से किसी की जान नहीं जाएं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के सभी पीएचसी पर टेमी फ्लू की दवाईया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवा दी गई है। जहां दवाईयां नहीं है वे पास के जिलों से भी मंगवा सकते है।

jeevan raksha hospital

इसके साथ ही 10 लाख दवाईयों का ऑर्डर भी दिया जा चुका है, जिसमें से 1 लाख दवाईयां मिल भी चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 करोड़ की जनता है। जिसमें से पूरी चिकित्सा विभाग की टीम ने काम करते हुए करीब 1 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग कर ली है। इसके साथ ही यह प्रक्रिया अभी भी सतत रूप से चालू है। 18 जिला मुख्यालायों पर स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा भी शुरु कर दी गई है। इसके साथ ही अब जो मरीज आ रहे है, उन्हें मैं एक्सट्रा मान रहा हुं। उनके लिए कांग्रेस सरकार पूरी तरह से तैयार है। पूरे प्रदेश में विभिन्न अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए 1 हजार बैड रिजर्व रख रखे है ताकि उनके ईलाज में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।उन्होंने बताया कि प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज जहां जांच की सुविधा नहीं है। वहां पर एक एक करोड रूपए खर्च कर जांच की सभी सुविधाओं की व्यवस्था करवा दी जाएगी। ताकि उन्हें अस्पताल तक भी नहीं जाना पड़े। पूर्व सरकार पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ धोखा ही दिया है।

arham-english-academy

पिछली सरकार द्वारा रिक्त पदों को भरने का प्रयास तक नहीं किया गया। लेकिन कांग्रेस सरकार इस बार सभी पदों को पूरी तरह भरने का प्रयास कर रही है। इसके लिए फीडबैक लिया जा चुका है। चिकित्सकों के अलावा अन्य पदों को जल्द ही भर दिया जाएगा। उसके बाद डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। जैसलमेर में ट्रोमा सेंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसलमेर के बाद इस प्रकार की सेवाए सिर्फ जोधपुर में है।

इसलिए जैसलमेर व जोधपुर के बीच रामदेवरा में एक ट्रोमा सेंटर स्थापित कर मरीजों को लाभ दिया जाएगा। ट्रोमा सेंटर में सुविधाओं के जवाब में उन्होंने कहा कि जब हम ट्रोमा सेंटर खोलने पर विचार कर रहे है तो उन्हें चलाने के लिए भी पूरी तैयारी है। पीपीपी मोड पर अस्पतालों के जवाब में उन्होंने कहा कि यह भी पिछली सरकारी की एक गलती है। शिक्षा व चिकित्सा विभाग पीपीपी मोड पर नहीं होने चाहिए। यह मेरी समझ से परे है। इसके लिए पूर्व सरकार द्वारा किए गए एमओयू पर पूर्नविचार किया जाएगा।

gyan vidhi PG college

You missed