पूर्व केन्द्रीय मंत्री कृष्णा भाजपा में शामिल
पूर्व केन्द्रीय मंत्री कृष्णा भाजपा में शामिल
पूर्व केन्द्रीय मंत्री कृष्णा भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। भाजपा में शामिल होते ही पूर्व कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का राग अलापना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में इसलिए शामिल हुई हैं ताकि आम जनता की भलाई के कामों को वह आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए ही भाजपा में आई हैं।

अन्ना की सहयोगी किरण बेदी, आप की वरिष्ठ नेता शाजिया इल्मी, आप के बागी विनोद कुमार बिन्नी के बाद अब कांग्रेस का बड़ा चेहरा कृष्णा तीरथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। कृष्णा तीरथ ने आज दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अमित शाह से मिली कृष्णा

संप्रग-2 सरकार में महिला विकास मंत्री रही कृष्णा तीरथ आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलीं। शाह से मिलने के बाद कृष्णा तीरथ ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। दिल्ली की राजनीति में पकड़ रखने वाली कृष्णा तीरथ चार बार विधायक रह चुकी हैं।