सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के साहित्य का वितरण
सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के साहित्य का वितरण
सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के साहित्य का वितरण

बीकानेर। राजस्व लोक अदालत अभियान- न्याय आपके द्वार 2015 के तहत सोमवार को पंचायत समिति मुख्यालय पांचू में आयोजित लोक अदालत में आए ग्रामीणों को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों का प्रचार साहित्य का निःशुल्क वितरण किया गया।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्राी शिवराज बिश्नोई के नेतृत्व में प्रचार साहित्य के वितरण के साथ किसानों के प्रकरणों का निस्तारण करने में भी मध्यस्ता की भूमिका निभाई गई। इस अवसर पर पांचू पंचायत समिति प्रधान सहित अनेक पंचायती राज के जन प्रतिनिधि मौजूद थे। बिश्नोई ने बताया कि 15 जुलाई तक चलने वाली लोक अदालतों में सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व गतिविधियों के प्रचार साहित्य का वितरण नियमित किया जाएगा तथा किसानों के विविधप्रकरणों के निस्तारण में सहयोग प्रदान किया जाएगा।
सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय, जयपुर से प्रकाशित प्रचार साहित्य में “प्रगतिशील राजस्थान” महत्वपूर्ण निर्णय मुख्य-मुख्य उपलब्धियां, “नया राजस्थान नई सोच-नई दिशा”, ” व्यापारियों एवं उद्यमियों”, अल्पसंख्यकों के लिए, व सब जनविकास सब जन उत्थान शीर्षक की पुस्तिकाओं को लोगों ने पढ़ा तथा सरकार की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी नीतियों व गतिविधियों की जानकारी हासिल की।
प्रचार साहित्य में महिलाओं के उत्थान के लिए प्रकाशित पुस्तकों को शिक्षित महिलाएं स्वयं पढ़ रहीं थीं वहीं साक्षर महिलाएं अपने परिजनों व बच्चों से पुस्तक में दी गई जानकारी को पढ़वा कर सुन रहीं थीं। साहित्य में मुख्य मंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे के फोटो के साथ प्रकाशित संदेश ’’ हम राजस्थान विजन 2020 के माध्यम से सुराज के संकल्प को पूरा करना चाहते है। हम एक ऐसे राजस्थान का निर्माण करना चाहते हैं जिस पर सभी राजस्थानी गर्व कर सकें। इस सफर में हम अकेले नहीं हैं, हमारे साथ-साथ सात करोड़ प्रदेशवासियों के कदम भी विकास की राह पर आगे बढ़ रहे है। मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर समृद्ध और विकसित राजस्थान का सपना पूरा करेंगे’’ को महिलाएं गौर से सुन कर आपस में बतिया रहीं थीं।