26nov-om-dowod

दरअसल दाऊद इब्राहिम का इकलौता बेटा मोइन नवाज डी कासकर मौलाना बन गया है. दाउद के बेटे की उम्र 31 साल है, उसके फैमिली बिजनेस छोड़ मौलाना बनने का फैसला किया है. यही बुरी खबर दाऊद को डिप्रेशन में ले गई है, ये खुलासा दाऊद के छोटे भाई इकबाल इब्राहिम कासकर से पूछताछ के aदौरान हुआ है. इकबाल कासकार को कुछ दिनों पहले मुबई की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया था. पूछताछ में ये भी पता चला कि परिवार में अशांति को लेकर दाऊद अंदर से टूट गया है.
दाऊद के कुल चार बच्चे हैं जिनमें तीन बेटियां और एक लड़का मोइन नवाज डी कासकर है. दाऊद की एक बेटी की कुछ साल पहले मलेरिया की वजह से मौत हो गई थी. उसकी एक बेटी की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियादाद के बेटे जुनैद से हुई थी. दाऊद का बेटा मोईन ब्रिटेन में बिजनस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था, साल 2011 में पाकिस्तान लौट आया, इसकी शादी भी हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक शुरुआत से ही मोईन की रुचि धार्मिक कार्यों में ज्यादा थी. उसके कुरान की सभी आयतें मुंहजुबानी याद कर ली थीं. इकबाल कासकर ने पूछताछ में बताया कि बेटे के ऐसे बर्ताव की वजह से दाऊद तनाव में था. कासकर के मुताबिक मोईन अब दाऊद के साथ नहीं रहता है वो अपने परिवार के एक मस्जिद में रहता है. बताया जाता है कि दाऊद मोईन को बहुत प्यार करता है. उसके कराची स्थिति अपने घर का नाम भी बेटे के नाम पर मोईन पैलेस रखा है. दाऊद चाहता था दाऊद ये नहीं चाहता था कि उसका बेटा अंडरवर्ल्ड के लिए काम करे. वो चाहता था कि उसका जितना सफेद कारोबार है वो उसे संभाले लेकिन मोईन की रुचि दाऊद के किसी काम में नहीं था.

You missed