21oct 20173
ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर । दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस पूजा का धर्मनगरी बीकानेर के कृष्ण मंदिरों में भी विशेष आयोजनों को किया जाता है। राजस्थान के एकमात्र बीकानेर संभाग मुख्यालय के अंदरुनी क्षेत्र के रघुनाथसर कुंआ के समीप स्थित गिरिराज जी मंदिर में गोवर्धन जी का विशेष शृंगार, पूजा-अर्चना का दौर चला। मौका था गोवर्धन पूजा पर विशेष आयोजन का।

बताते हैं कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर सभी ब्रजवासियों की रक्षा की थी, कहते हैं स्वयं गिरिराज गोवर्धन इस दिन तो विराजित ही हैं तभी तो यहां गोवर्धन पर्वत की विशेष अन्कूट की पूजा होती है। मंदिर के पूजारी मनोज श्रीमाली ने बताया कि दिनभर मंदिर में श्रद्धालूओं का तांता लगा रहा। मनोज महाराज के अनुसार राजस्थान का संभवत: एकमात्र बीकानेर स्थित गिरिराज-धाम गोवर्धन में आज की गई गोवर्धन पूजा में अन्नकूट पूजा का विशेष महत्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालू यहां गोवर्धन महाराज के दर्शन कर अन्नकूट का विशेष प्रसाद पाने के लिए काफी दूसर से आए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह गिरिराज जी मंदिर में 1100 किलो दूध ढाला गया और शाम को कुण्डवाला (छप्पन भोग) का आयोजन हुआ।