"नमन" कार्यक्रम बुधवार को
“नमन” कार्यक्रम बुधवार

ख्यातनाम गीतकार कवि और पूर्व उदघोषक चंचल हर्ष की 83वीं जयंती पर होगी साहित्यिक चर्चा

ओम एक्सप्रेस न्यज.बीकानेर। शहर के ख्यातनाम गीतकार कवि और पूर्व उदघोषक चंचल हर्ष की 83वीं जयंती के अवसर पर “नमन” कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर उनकी साहित्य यात्रा पर चर्चा की जायेगी।

कविता पाठ गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। माया देवी फाउंडेशन के चन्द्रेश हर्ष ने बताया कि उनके द्वारा लिखी बाल साहित्य की पुस्तक खिलती कलिया का निशुल्क वितरण स्कूली बच्चो को किया जाएगा। साथ ही उनकी कृति भावो की सरिता का वितरण महाविद्यालय में किया जाएगा।

You missed