जनप्रतिनिधि भी सुनें आमजन की समस्याएं : रिणवा
जनप्रतिनिधि भी सुनें आमजन की समस्याएं : रिणवा
जनप्रतिनिधि भी सुनें आमजन की समस्याएं : रिणवा

बीकानेर। वन, पर्यावरण एवं खान मंत्राी तथा जिला प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनप्रतिनिधि भी आमजन की समस्याओं को सुनें तथा उनके समाधान के हरसंभव प्रयास करें।
रिणवा रविवार देर रात उस्ता बारी के बाहर ‘उपमहापौर जन सेवा केन्द्र’ का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि का कर्त्तव्य है कि वे आमजन के सुख-दुःख में भागीदार बने। सरकार भी इसके लिए कृत संकल्प है। ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्राी, मंत्राी और आला अधिकारी गांव-गांव पहुंच कर आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। जिला कलक्टर एवं अन्य अधिकारी भी जनता की समस्याएं सुनने गांव-गांव जा रहे हैं। राज्य सरकार स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा हो रही है। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारणक के लिए ‘संपर्क समाधान’ पोर्टल संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘उपमहापौर जन सेवा केन्द्र’ की स्थापना एक अभिनव पहल है तथा शहरी क्षेत्रा के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान इसके माध्यम से संभव हो पाएगा।
उपमहापौर अशोक आचार्य ने कहा कि जन सेवा केन्द्र में प्रातः आठ से ग्यारह और सायं पांच से सात बजे तक आमजन की समस्याएं दर्ज की जाएंगी। इनमें नगर निगम, नगर विकास न्यास, पानी, बिजली सहित प्रत्येक विभाग से संबंधित समस्याओं के संबंध में प्राप्त समस्याओं को जिला कलक्टर एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निस्तारित करने के प्रयास किए जाएंगे। ऐसे प्रकरण जो जिला स्तर पर निस्तारित नहीं हो सकेंगे, उन्हें राज्य सरकार को भेजा जाएगा। जन सेवा केन्द्र में दर्ज प्रत्येक प्रकरण की कम्प्यूटर में फंीडिंग की जाएगी तथा इसकी समीक्षा के लिए भी सिस्टम विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक डॉ गोपाल कृष्ण जोशी, महापौर नारायण चौपड़ा, विजय आचार्य, पूर्व सरपंच राम किसन आचार्य, पार्षद नरेश जोशी, अरविंद किशोर आचार्य, प्रदीप उपाध्याय, महावीर रांका, विजय उपाध्याय उदाराम भादू, दीपक व्यास, सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
देर रात तक मौजूद रहे लोग
प्रभारी मंत्राी ने उप महापौर सेवा केन्द्र का उद्घाटन रविवार देर रात दस बजे बाद किया। इस दौरान भी कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहां उपस्थित लोगों ने प्रभारी मंत्राी का भव्य अभिनंदन किया। इससे पहले प्रभारी ने धरणीधर महादेव मंदिर में षोड्स मंत्रों से भगवान शिव का अभिषेक किया। पूर्व सरपंच राम किसन आचार्य ने उन्हें मंदिर के ऐतिहासिक परिपेक्ष्य एवं वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।