नई दिल्ली । कुछ दिनों पहले आए फ्रीडम-251 की बुकिंग ना कर पाने से यदि आप भी निराश हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब सिर्फ 99 रुपये में स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। बेंगलुरु की एक कंपनी ने ‘नमोटेल अच्छे दिन’ नाम का यह स्मार्टफोन जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
सबसे सस्ते स्मार्टफोन की खूबियां हैं-
- 4 इंच डिस्प्ले, रिजॉल्यूशन 480×800 पिक्सल
- एंड्रॉइड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम, 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर
- 1 जीबी रैम और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी, 32 जीबी तक एक्सटर्नल माइक्रोएसडी कार्ड की क्षमता
- 2 मेगापिक्सल रियर और वीजीए फ्रंट कैमरा
- ड्युअल सिम सपोर्ट, 3जी सपोर्ट
ऐसे हो रही है बुकिंग
स्मार्टफोन की बुकिंग नमोटेल.कॉम वेबसाइट पर 17 से 25 मई तक की जा सकती है। लेकिन इससे पहले बेमीबेंकर.कॉम पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जहां से आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा जो स्मार्टफोन बुकिंग में काम आएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आप कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।