PM-Modi-Inaugurates-ICMR-hightech-lab

OmExpress News / New Delhi / देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिस वजह से अब रोजाना 50 हजार के करीब मामले सामने आने लगे हैं। देश में टेस्टिंग को और ज्यादा बढ़ाने के लिए सोमवार को आईसीएमआर की तीन नई हाईटेक लैब शुरू हुईं, जो नोएडा, कोलकाता और मुंबई में स्थित हैं। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। साथ ही पीएम मोदी ने कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। (3 ICMR Hightech Labs)

Basic English School

भविष्य में Hepatitis B और C, HIV, डेंगू समेत अनेक बीमारियों के लिए लैब्स सुविधा होगी उपलब्ध

पीएम मोदी ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिक कोरोना वैश्विक महामारी से बहुत बहादुरी से लड़ रहे हैं। आज जिन हाईटेक स्टेट ऑफ द आर्ट टेस्टिंग फेसिलिटी का लॉन्च हुआ है, उससे पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में और ताकत मिलेगी।

एक अच्छी बात ये भी है कि ये हाईटेक लैब्स सिर्फ कोरोना टेस्टिंग तक ही सीमित रहने वाली नहीं हैं। भविष्य में Hepatitis B और C, HIV, डेंगू समेत अनेक बीमारियों की टेस्टिंग के लिए भी इन लैब्स में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

पीएम के मुताबिक देश में जिस तरह सही समय पर सही फैसले लिए गए, आज उसी का परिणाम है कि भारत अन्य देशों के मुकाबले काफी संभली हुई स्थिति में है। आज हमारे देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु, बड़े-बड़े देशों के मुकाबले काफी कम है।

gyan vidhi PG college

भारत में 11 हजार से ज्यादा कोविड फैसिलिटीज

उन्होंने कहा कि आइसोलेशन सेंटर हों, कोविड स्पेशल हॉस्पिटल हों, टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रैकिंग से जुड़ा नेटवर्क हों, भारत ने बहुत ही तेज गति से अपनी क्षमताओं का विस्तार किया। आज भारत में 11 हजार से ज्यादा कोविड फैसिलिटीज हैं। इसके अलावा 11 लाख से ज्यादा आइसोलेशन बेड्स भी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिर्फ 6 महीना पहले देश में एक भी PPE किट मैन्यूफैक्चरर नहीं था। आज 1200 से ज्यादा मैन्यूफैक्चरर हर रोज 5 लाख से ज्यादा PPE किट बना रहे हैं। एक समय भारत N-95 मास्क भी बाहर से ही मंगवाता था। आज भारत में 3 लाख से ज्यादा N-95 मास्क हर रोज बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनवरी में हमारे पास कोरोना के टेस्ट के लिए जहां मात्र एक सेंटर था, आज करीब 1300 लैब्स पूरे देश में काम कर रही हैं। जिस वजह से आज भारत में 5 लाख से ज्यादा टेस्ट हर रोज हो रहे हैं।

You missed