Municipal Election Rajasthan
Municipal Election Rajasthan
नगर पालिका चुनाव : 62 पर बीजेपी 26 पर कांग्रेस ने फहराया परचम

जयपुर। राजस्थान में नगर निगम और नगरपालिका चुनावों के नतीजों में बीजेपी ने कांग्रेस को पछाड़ दिया है। 113 निकायों के नतीजे अब तक आ चुके हैं, जिनमें से 62 पर बीजेपी को जीत मिली है। कांग्रेस के हिस्से में 26 स्थानीय निकाय आए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विधानसभा क्षेत्र झालावाड़ में BJP को झटका लगा है।

झालावाड़ में कांग्रेस को 35 में से 22 सीटें मिली हैं, जबकि झालरापाटन में कांग्रेस को 25 में 15 सीटें मिली हैं। 20 स्थानीय निकाय न कांग्रेस को मिल सके हैं और न ही बीजेपी को। अजमेर नगर निगम पर बीजेपी ने कब्जा किया है। सोमवार को 129 निकाय पर हुए चुनाव में 76.05 फीदसी वोटिंग हुई थी। वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसके नतीजे सुबह 10 बजे के बाद से आने शुरू हो गए थे। दरअसल, ललित मोदी की मदद को लेकर विवादों में घिरी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए आज का दिन काफ़ी अहम है। राजस्थान के 31 ज़िलों के 129 निकायों के लिए हुए चुनाव के परिणाम आज आने हैं।

इस चुनाव में 37,58,574 मतदाता रहे, जिनमें से 18 लाख महिला वोटर हैं। चुनाव में करीब 10,000 से ज्यादा उम्मीदवार खड़े हुए थे। ये चुनाव अपने आप में इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि बीजेपी की कोशिश है कि विधानसभा और लोकसभा में मिली बढ़त को वह कायम रखे। उधर, डेढ़ साल से कांग्रेस को पुनर्जीवित करने में जुटे सचिन पायलट की कोशिश है कि इन चुनावों में कांग्रेस खोए हुए समर्थन को वापस हासिल करे।

बीकानेर जिले की तीन नगरपालिका क्षेत्रों की मतगणना गुरूवार को संबंधित नगर पालिका क्षेत्रों में निर्धारित मतगणना केन्द्रों पर हुई। पैंतीस सदस्यीय नोखा नगर पालिका में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के 19, भारतीय जनता पार्टी के दस, कांग्रेस का एक तथा पांच निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। बीस सदस्यीय देशनोक नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के 12, कांग्रेस के पांच और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। इसी प्रकार तीस सदस्यीय श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस के चौदह-चौदह तथा दो निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।
अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन शुक्रवार को
देशनोक, नोखा और श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन शुक्रवार को होगा। इसके लिए संबंधित नगर पालिका कार्यालय में 21 अगस्त को प्रातः 10 बजे से बैठक आयोजित होगी। उम्मीद्वार अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रातः 10 से 11 बजे के बीच प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11:30 बजे तक होगी। दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकेगी। यदि आवश्यक हुआ तो अपराह्न 2:30 से सायं 5 बजे के बीच मतदान होगा तथा मतदान के ठीक बाद मतगणना की जाएगी। उपाध्यक्ष के लिए चुनाव शनिवार को होगा।

सवाई माधोपुर- भाजपा -29, कांग्रेस- 11, निर्दलीय 5

भीलवाड़ा – भाजपा- 39, कांग्रेस 7 निर्दलीय 9
डूंगरपुर में भाजपा-22, कांग्रेस 7, निर्दलीय-1
दौसा : भाजपा 12, कांग्रेस 17 निर्दलीय 11
बारां में भाजपा-21, कांग्रेस-23 निर्दलीय-1
प्रतापगढ़ – कांग्रेस

किशनगढ़- 11 भाजपा, 3 कांग्रेस

सुजानगढ़ में भाजपा 12 कांग्रेस, 21 निर्दलीय 12

बूंदी भाजपा -10, कांग्रेस- 8, निर्दलीय 5

हिंडौन : भाजपा -11, कांग्रेस- 18, निर्दलीय 16

करौली भाजपा -7, कांग्रेस- 16, निर्दलीय 17

धौलपुर भाजपा -15, कांग्रेस- 21, निर्दलीय 9

कहां किसका बोर्ड

सवाई माधोपुर – भाजपा

डूंगरपुर – भाजपा

करौली – कांग्रेस

बारां – कांग्रेस

भीलवाड़ा – भाजपा

धौलपुर – भाजपा

प्रतापगढ़ – कांग्रेस

किशनगढ़ – भाजपा

नागौर – भाजपा

सुजानगढ़ – कांग्रेस

बूंदी में निर्दलीय तय करेंगे किसका बोर्ड
गंगापुर में भी निर्दलीय तय करेंगे किसका बोर्ड
प्रतापगढ़- कांग्रेस
झालावाड़ में कांग्रेस
हिंडौन- निर्दलीय तय करेंगे

दौसा : निर्दलीय तय करेंगे किसका बोर्ड

चौमूं : भाजपा
चाकसू : भाजपा
जोबनेर : भाजपा
कोटपूतली : निर्दलीय तय करेंगे
बगरू : भाजपा
सांभरलेक : भाजपा
फुलेरा : भाजपा
किशनगढ़ रैनवाल : भाजपा
शाहपुरा : भाजपा
विराटनगर : भाजपा