Surango Bikaner Photo Exhibition
Surango Bikaner Photo Exhibition
छाया चित्रों की चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘सुरंगो बीकानेर’ का शुभारम्भ

बीकानेर । पुलिस महानिरीक्षक डॉ गिर्राज मीना ने कहा कि शहर के फोटोग्राफर्स के छायाचित्र काबिले तारीफ हैं। इन छायाचित्रों के माध्यम से फोटोग्राफर्स ने मरूस्थल, यहां के जनजीवन और ऊंटों का जीवन्त चित्रण किया है।
डॉ. मीना अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को जूनागढ़ में शहर के 15 फोटोग्राफर्स के छाया चित्रों की चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘सुरंगो बीकानेर’ के शुभारम्भ अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। एस.बी.बी.जे. के उप महाप्रबन्धक प्रमोद कुमार सिंगारिया, वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ व महेन्द्र सिंह शेखावत, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव के एल बोथरा की साक्षी में प्रदर्शनी का विधिवत् उद्घाटन हुआ।
जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तथा बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल व स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर द्वारा प्रायोजित यह प्रदर्शनी ऊंटांे और मरूस्थलीय थीम पर है। प्रदर्शनी में लगभग 150 छायाचित्रों का प्रदर्शन किया गया है।
दिखे विविध रंग- छायाचित्रों में मरूस्थलीय जीवन के अनेक पहलुओं को दर्शाया गया है। इनमें ग्राम्य जीवन, लोक नर्तक, ऊंटांे पर सवार रोबीले, ऊंट नृत्य, ऊंट दौड़, धोरों पर कुश्ती-दौड़ प्रतियोगिताएं, रेगिस्तान का आनन्द लेते विदेशी पर्यटक, अपनी शानदार मूछों का प्रदर्शन करते रोबीले, ऊंट बाल कतराई, लोक वाद्य वादक, अग्नि नृत्य आदि से सम्बन्धित छायाचित्र थे, वहीं बंको बीकाणो अभियान को दर्शाता छायाचित्रा भी प्रदर्शित किया गया।
इनके छायाचित्रा हुए प्रदर्शित- प्रदर्शनी में अजीज भुट्टा, बीजी बिस्सा, मनीष पारीक, दिनेश गुप्ता, के.के. सिंह, नौशाद अली, रौनक व्यास, आलम सिंधी, गुलाम रसूल, दिनेश ओझा, राकेश शर्मा, तौफीक अहमद, अनिल अरोड़ा, ओम मिश्रा, गिरीराज भादाणी ने अपने बेहतरीन छाया चित्रों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन पत्राकार हरीश बी शर्मा ने किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक पर्यटन विभाग अजय शर्मा, व्यावसायी मक्खन लाल अग्रवाल, घनश्याम लखाणी, कर्नल देवनाथ सिंह, राजेन्द्र जोशी, रवि विश्नोई, आनन्द व्यास, वाई के शर्मा सहित बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक, पत्रकार मौजूद थे।
ऊँट उत्सव में ‘कैमल बैंक’ के माध्यम से होगा विदेशी मुद्रा का लेन-देन
अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एस.बी.बी.जे. द्वारा कैमल बैंक के माध्यम से विदेशी पर्यटकों को विदेशी मुद्रा का लेन-देन करने की सुविधा प्रदान की जायेगी। शुक्रवार को जूनागढ़ परिसर में पुलिस महानिरीक्षक डॉ गिर्राज मीना, एस.बी.बी.जे. के उप महाप्रबन्धक प्रमोद कुमार सिंगारिया, एस.बी.बी.जे सहायक महाप्रबंधक आर.के. मोदी एवं रवि भटनागर, कर्नल देवनाथ सिंह, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव के एल बोथरा ने कैमल बैंक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कैमल बैंक शहर के प्रमुख मार्गांे से होकर पब्लिक पार्क शाखा पहुंचा।
मुख्य प्रबंधक एस.एन. जोशी बताया कि एस.बी.बी.जे. की अस्पताल मार्ग शाखा द्वारा यह सुविधा सार्दुल क्लब मैदान में आयोजित ऊंट उत्सव में 9 और 10 जनवरी को बैंक के विजय कुमार सोनी, सुजित कुमार तथा नवीन परिहार द्वारा प्रदान की जायेगी। बैंक के सांस्कृतिक सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि मोबाईल फॉरेन एक्सचेंज काउन्टर से विशेषकर विदेशी पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।