OmExpress News / New Delhi / एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक सप्ताह हो चुका है। लेकिन उनके फैंस लगातार उनकी यादें ताजा किए हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना सुशांत सिंह राजपूत के पुराने वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही पुराना वी़डियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। (Talents of Sushant Singh Rajput)
सुशांत सिंह के पास महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन जैसा अनोखा टैलेंट था। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत अलबर्ट आइंस्टीन की तरह दोनों हाथों से लिखने में सक्षम थे। उनके इस टैलेंट को देख लोग उन्हें जीनियस बुला रहे हैं।
https://twitter.com/ignoreandfly/status/1273886003640496128?s=20
दोनों हाथ से एकसाथ लिखते थे सुशांत
सिद्धांत नाम के एक ट्विटर यूजर ने सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने दोनों हाथों से एक साथ लिखते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत ने अपनी फिल्म छिछोरे के सह कलाकार ताहिर राज भसीन का नाम दोनों हाथों से एक साथ लिखा है। इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक्टर काफी मल्टी-टैलंटेड था। दोनों हाथों से लिखने का अनोखा टैलेंट अलबर्ट आइंस्टीन , लियोनार्डो द विंची के पास था। जिन्होंने पूरी दुनिया को प्रभावित किया।
11 इंजीनियरिंग परीक्षाएं पास की थीं सुशांत ने
सुशांत शुरू से ही काफी पढ़ाई में काफी तेज थे। सुशांत सिंह राजपूत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 2003 में 7वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद सुशांत सिंह ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी) से मेकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की लेकिन कोर्स के तीसरे साल उन्होंने पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग शुरू कर दी। वे फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड विनर भी थे। आईएसएम धनबाद सहित उन्होंने करीब 11 इंजीनियरिंग परीक्षाएं पास की थीं, जिनमें एक इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स का एंट्रेंस एग्जाम भी था।
https://twitter.com/itsSSR/status/1182334197756780544?s=20
भूमि लिखी भावुक कविता
वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक कविता लिखी है। भूमि ने इस कविता के जरिए बताया है कि सुशांत को किताबों, अंतरिक्ष और म्यूजिक से कितना प्यार था, साथ ही वे कैसे इस प्यार को दूसरों के साथ बांटते भी थे। भूमि पेडनेकर ने कहा कि फिल्म के सेट पर सुशांत उनके टीचर बन गए थे, जिनका इंतजार पेन और पेपर लेकर किया करती थीं।
उन्होंने बताया कि सुशांत ने कैसे खुशी से उछलते हुए भूमि और बाकी लोगों को अपने टेलीस्कोप से अलग-अलग ग्रह और ब्लैक होल दिखाया, जिसे देखकर वे हक्का-बक्का रह गई थीं।
आर्ट से समझाते थे न्यूटन की थ्योरी
भूमि ने लिखा , हमने कई लेखकों की बातें की है, साथ में थ्योरी, सफलता और जिंदगी पर चर्चा की है। हमने बहस की है हमारी लड़ाई हुई है। हमने चार्ट्स और एल्गोरिदम की मदद से म्यूजिक को समझने की कोशिश भी की है। तुमने आर्ट की मदद से न्यूटन की थ्योरी समझाने की थी। तुमने मुझे जिंदगीभर का एक्सपीरियंस दे दिया मेरे दोस्त। तुम्हारे जाने का गम तुमसे मिल चुके लोगों और जो अभी तक नहीं मिले सबको है। तुम याद आओगे हमारे।

