बीकानेर ( ओम एक्सप्रेस )। ज्योतिबा किंगडम, शिव वैली, बीकानेर मे सावित्री बाई फुले की जयन्ति समारोह पूर्वक मनाई गई। संस्थान मंत्री श्याम सुन्दर भाटी ने बताया है कि सावित्री बाई फुले की जयन्ति समारोह की अध्यक्षता फन वर्ल्ड वाटर पार्क के नेमीचन्द गहलोत द्वारा की गई उनके द्वारा सावित्री बाई फुले के व्यक्तित्व व कृतित्व का उल्लेख किया गया। समारोह की शुरूआत माधव भाटी, जयेश भाटी एवं जिया भाटी द्वारा सरसवती वन्दना एवं कोडमदेसर भेरूजी के भजन के साथ की गई। महात्मा ज्योतिबा फुले माली (सैनी) समाज संस्थान के अध्यक्ष पूनमचन्द तंवर ने सावित्री बाई फुले की स्मृति में शादी के पश्चात शिक्षा, खेलकुद व सरकारी नौकरी लगने वाली महिलाओ का सम्मान करने की घोषणा की गई। आज के समारोह में विनोद भाटी, विमल चौहान, राजेश गहलोत, मनोज सांखला, झवरलाल टाक, मोहनलाल परिहार, काशीराम भाटी, गौरीशंकर पंवार, सुशील कच्छावा, शिवरतन गहलोत, शंकरलाल गहलोत, चोरूलाल गहलोत, श्याम गहलोत, अशोक गहलोत, घेवरचन्द गहलोत, रवि गहलोत एवं काईम ब्यूरो की पूजा माहेश्वरी, भगवानी भाटी, मनीषा भाटी, अरूणा भाटी, दमयन्ती भाटी, जमना गहलोत. जसोदा तंवर, उषा सोलकी, जिया, पिंकी ने हिस्सा लिया।